सनौली। दिल्ली में इंडिया गेट के पास शहीदों के नाम अंकित करने के उद्देश्य से शहीद स्मारक निर्माण के लिए शहीदों के घर से मिट्टी लेकर दिल्ली भेजी जा रही है। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता रणजीत कौशिक, राममेहर त्यागी कारगिल शहीद रिशीपाल त्यागी के सनौली खुर्द के घर पर शहीद की वीरांगना गीता त्यागी से उनके घर की मिट्टी लेने पहुंचे। गीता त्यागी ने अपने घर की मिट्टी कलश में लेकर उन्हें दी, जो दिल्ली भेजी गई है। गीता त्यागी का कहना है कि यह सबके लिए गौरव की बात है कि देश में बलिदान देने वाले शहीदों के घर और गांव की मिट्टी लेकर सरकार दिल्ली स्थित इंडिया गेट के पास शहीद स्मारक पर शहीदों के नाम से वार मेमोरियल बना रही है। शहीदों के नाम अंकित कर शहीद पार्क भी बनाए जाएंगे। इससे देश में शहीदों के बलिदान को युवाओं के प्रेरणा मिलेगी।