संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। शहर के सचिवालय में शुक्रवार को वकीलों के चैंबर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इनेलो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
बार एसोसिएशन के सदस्य एवं पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने उनका स्वागत किया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में हरियाणा में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। हर रोज लूटपाट, भ्रष्टाचार, फिरौती, डकैती व बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी के राज में हर वर्ग सुखी था। वह एसवाईएल का पानी लाने क लिए पुराने समय से संघर्ष कर कर रहे हैं और हरियाणा में पानी लाकर रहेंगे। कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियाें के मिले होने से हरियाणा में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। वहीं इनेलो पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है।