फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शाहाबाद में किसानों पर लाठीचार्ज, शाहपुर में जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में किसानों पर लाठीचार्ज का विराेध पानीपत भी पहुंच गया। भारतीय किसान यूनियन ने पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव शाहपुर के अड्डे पर जाम लगा दिया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। भाकियू ने किसानों से पहुंचने की अपील की है। वहीं, दूसरे किसान संगठनों ने लाठीचार्ज के विरोध में रणनीति बनाई है। किसान संगठन बुधवार को बड़ा फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के कार्यकारी जिला प्रधान राम सिंह कुंडू एक दर्जन किसानों को साथ लेकर मंगलवार रात करीब सवा 10 बजे पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव शाहपुर के अड्डे पर पहुंचे। किसानों के जाम लगाने से पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे और शाहपुर-गन्नौर सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। राम सिंह कुंडू ने जाम लगाने की सूचना और किसानों के पहुंचने की अपील सोशल मीडिया पर वायरल की। इसके बाद किसानों की संख्या देर रात को बढ़ गई। उन्होंने कहा कि किसान सुरजमुखी की खरीद शुरू कराने की मांग लंबे समय से कुरुक्षेत्र प्रशासन को कर रहे थे। प्रशासन ने किसानों को अनदेखा किया। भाकियू के अध्यक्ष गुरनाम चढूनी ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी। इसके बाद भी सुरजमुखी की खरीद शुरू नहीं की गई। किसान अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को जीटी रोड पर बैठ गए तो पुलिस ने सरकार के इशारे पर किसानों पर लाठीचार्ज कर दी। दर्जनों किसान इसमें घायल हुए हैं। इस मौके पर अजमेर कुहाड़ हरेंद्र राणा सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे। मौके पर पहुंची पुलिस की 112 की टीम ने किसानों काे समझाया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शन बंद कर दिया।

अधिकार मांगने पर मिलते हैं लट्ठ : बिंटू
किसान नेता बिंटू मलिक ने कहा कि किसान दिनरात खेतों में रहकर अन्न पैदा करता है। उनको खाद और बीज लेने से लेकर अपनी फसल खरीद के लिए भी सड़क पर उतरना पड़ता है। सरकार और प्रशासन किसानों की अनदेखी कर रही है। शाहाबाद में किसानों पर बर्बरता बरसाई गई है। पुलिस ने खरीद शुरू करने के बजाय सरकार के इशारे पर किसानों पर लट्ठ बरसा दिए। किसान चुप नहीं बैठेंगे। इसके विरोध में आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें