फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कॉलेज में लेंटर का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। राजकीय कॉलेज इसराना में बुधवार को कमरा नंबर 23 की छत के लेंटर से प्लास्टर का टुकड़ा टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि हादसे से पहले सभी विद्यार्थी क्लास रूम से बाहर निकल चुके थे। अगर प्लास्टर कुछ मिनट पहले गिरता तो विद्यार्थी चोटिल हो सकते थे। इस घटना के बाद से ही छात्रों व अध्यापकों में भय बना हुआ है। कॉलेज में प्राचार्य ने भी स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि वे जर्जर कमरों में कक्षा चलाने से बचें।
विज्ञापन

कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संदीप कंधवाल ने बताया कि राजकीय कॉलेज की भवन का निर्माण करीब 25 साल पहले हुआ था। पुराना भवन होने से कई कमरों की हालत खराब है। हालांकि कॉलेज के नए भवन के निर्माण की मंजूरी करीब छह माह पहले मिल चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। कॉलेज का निर्माण 28 करोड़ में होना है। इसके लिए बैठक भी हो चुकी हैं। उम्मीद है कि जल्द ये काम प्रगति पर आएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें