पानीपत। सनाैली राेड निवासी सुरेंद्र ने आठ लोगों पर 10 कनाल 5 मरले जमीन का फर्जी इकरारनामा तैयार कर जमीन हड़पने के आरोप लगाए हैं। किला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
सुरेंद्र कुमार भठला ने बताया कि उसने नागपाल काॅलाेनी निवासी अमित से 21 जून 2021 काे 10 कनाल 5 मरले का एक इकरारनामा फुल एंड फाइनल पेमेंट एग्रीमेंट करायाथा। इसके बाद उसने कृष्ण लाल डाबर से जमीन की रजिस्ट्री नाम कराने के लिए कहा। कृष्ण ने कहा कि वह 5,445 वर्गगज जमीन की रजिस्ट्री पहले ही अमित के कहने पर राजेश कुमार के नाम करा चुके हैं। उसने अमित से इस संबंध में बात की तो उसने भी कोई ठोस जवाब नहीं दिया।
आरोप है कि कृष्ण, सुभाष व अशाेक काफी लाेगाें के नाम जमीन की रजिस्ट्री करा चुके हैं। अब जमीन मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। किला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ब्यूरो