फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन का विवाद : फौजी नगर में 15 राउंड फायरिंग, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
निजी अस्पताल के बाहर लगी घायल के परिजनों की भीड़। सोशल मीडिया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के फौजी नगर में जमीन विवाद के कारण सोमवार शाम करीब चार बजे स्कॉर्पियो में सवार करीब 20 हथियारबंद हमलावरों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी।
हमलावरों ने 15 राउंड से अधिक फायर किए। सुरेंद्र दो गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें एक गोली पेट और एक पैर में लगी। परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। घायल के भाई ने पांच आरोपियों को नामजद करते हुए 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना पुलिस के साथ सीआईए की टीम भी लगी हैं।
फौजी नगर के धर्मराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुनील और तेजवीर पक्ष के साथ उनका कॉलोनी की जमीन पर विवाद चल रहा है। वह उनकी कॉलोनी पर कब्जा करना चाहते थे। आरोपियों ने कॉलोनी में गड्ढे खोद दिए थे। जब उन्हें इसका पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर गड्ढे बंद करा दिए। जिसको लेकर उनकी कहासुनी हो गई। सोमवार शाम को करीब चार बजे वह मौके पर थे। उसी समय तीन स्कॉर्पियो में सवार हथियारबंद 15-20 हमलावर आए और फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि एक हमलावर शांतिनगर और एक सेक्टर-11 का रहने वाला है। हमलावरों की तलाश के लिए सीआईए की टीमों को भी लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल सुरेंद्र के भाई धर्मराज के बयान पर पांच आरोपियों सुनील, तेजवीर, नीटू और सुमित को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

निजी अस्पताल के बाहर लगी घायल के परिजनों की भीड़। सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें