फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ललित हत्याकांड में परिजनों ने जिला सचिवालय पर किया प्रदर्शन, बोले पुलिस कार्रवाई से नहीं संतुष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। होली के लिए कुटानी रोड पर हुई ललित की हत्या में पुलिस की अब तक कार्रवाई से परिजन संतुष्ट नहीं है। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मंगलवार को जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को पकड़ा है। बाकी आरोपियों को पकड़ने का कोई प्रयास नहीं है। परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

होली के दिन कुटानी रोड लाठी डंडों से पीटकर ललित (22) निवासी न्यू दलबीर कॉलोनी की हत्या कर दी गई थी। ललित के भाई पवन ने कॉलोनी के ही अजय, सागर, फरमान, डीसी, दानिश व सूरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीआईए-2 की टीम ने इस मामले में शनिवार शाम को तीन आरोपियों अजय उर्फ घोड़ा, कर्ण व सूरज को गिरफ्तार कर लिया था। बाकी आरोपी फरार चल रहे हैं। मंगलवार को ललित के परिजन जिला सचिवालय पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। ललित की भाई पवन का कहना है कि पुलिस ने 24 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया था, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी सभी आरोपी गिरफ्तारी नहीं किए। जो आरोपी गिरफ्तार हैं वह भी खुद ही पुलिस के पास पहुंचे थे। बाकी सभी आरोपी घर से फरार हैं। एसपी से इस मामले में तुरंत ही सख्त कार्रवाई कराने की मांग की की है। उधर, सीआईए-2 प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है, जिससे कि उनके साथियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बुधवार को गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें