पानीपत। शहर और आसपास के गांवों में मरम्मत कार्य के लिए बिजली बाधित रहेगी। यह जानकारी एबीटी सेल ने साझा की। जिससे उपभोक्ताओंं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
132 केवी सब स्टेशन चंदौली के अंतर्गत 11 केवी बाबरपुर अर्बन, 11 केवी गांजबड़, 11 केवी बबैल में मरम्मत कार्य के लिए सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33 केवी सब स्टेशन बापौली में 11 केवी बापौली, 11 केवी बापौली औद्योगिक क्षेत्र सुबह नौ बजे से 11:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 132 केवी सब स्टेशन चंदौली में 11 केवी विजय नगर अर्बन में मरम्मत कार्य के लिए सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।