फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर शराबी करते थे छींटाकशी, भड़के लोगाें लगाया जाम

Thu, 18 May 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कच्चा काबड़ी फाटक, हरिनगर स्थित शराब ठेके पर शराब पीकर अश्लील हरकतें करने वालों के खिलाफ कॉलोनीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए कॉलोनीवासियों ने बुधवार देर शाम शराब ठेके के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शराब ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर कच्चा फाटक मेन रोड जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची मॉडल टाउन पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कच्चा काबड़ी फाटक, हरिनगर निवासी उषा, निशा, सीमा, शबनम, मुमताज, शैफी, गीता, बबली, पूनम, शीला शर्मा, पूरण, रामेश्वर, जयप्रकाश, सतबीर, कालू, प्रदीप, बलविंद्र ने बताया कि कुछ दिनों पहले शराब ठेके पर कुछ लोग शराब पीकर महिलाओं को देखकर अश्लील हरकत कर रहे थे। महिलाओं ने इसकी शिकायत शराब ठेकेदार को दी थी। महिलाओं का दावा है कि इसके बाद भी हालात नहीं बदले। बुधवार देर शाम ठेके के बाहर खड़े शराबियों ने महिलाओं को देख अश्लील हरकत शुरू कर दी। इसके बाद कॉलोनी की महिलाएं और पुरुष एकत्रित होकर शराब ठेके पर पहुंचे और उसे बंद करने की मांग को लेकर कच्चा काबड़ी फाटक मेन रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना मॉडल टाउन प्रभारी अमित कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। गुस्साई महिलाएं और पुरुष शराब ठेका बंद करवाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने गुस्साए लोगों को आश्वासन दिया कि अश्लील हरकतें करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी शिकायत नहीं आएगी। इसके बाद लोगों ने जाम खोला।
50 मिनट लगा रहा जाम      
शराब ठेके के विरोध में कच्चा फाटक मेन रोड पर कॉलोनीवासियों द्वारा करीब 50 मिनट जाम लगाए रखा। इस दौरान मेन रोड पर दोनों तरह वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

   
कच्चा काबड़ी फाटक, हरिनगर स्थित शराब ठेके के विरोध में महिलाओं व पुरुषों ने मेर रोड पर जाम लगा दिया था। महिलाओं का आरोप है कि शराब ठेके पर शराब पीने वाले महिलाओं को देखकर अश्लील हरकत करते हैं। महिलाओं व पुरुषों को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। उसके बाद ही वे जाम खोलने पर राजी हुए हैं।     
विज्ञापन

अमित कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें