फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्टेशन पर रैन बसेरे का अभाव, ठंड में यात्री बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कड़ाके की ठंड में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है। स्टेशन परिसर में रैन बसेरे की कोई व्यवस्था न होने के कारण यात्री खुले आसमान के नीचे या टिकट हॉल में रात गुजारने को मजबूर हैं। ठंड के इस मौसम में जब तापमान लगातार गिर रहा है, तब ट्रेनों की देरी ने यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कई-कई घंटे ट्रेनें देरी से आ रही हैं, जिससे यात्रियों को लंबे समय तक स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रात के समय स्टेशन का नजारा बेहद चिंताजनक दिखाई देता है। यात्री अपने साथ लाए कंबल, शॉल और गर्म कपड़े निकालकर प्लेटफॉर्म, सीढ़ियों और टिकट काउंटर हॉल के फर्श पर लेटे नजर आते हैं। बैठने की सीमित व्यवस्था होने के कारण बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं।
स्टेशन पर यात्री ठंड से बचने के लिए वे एक-दूसरे के पास सटकर बैठने को मजबूर हैं। दिल्ली जाने वाले एक यात्री ने बताया उनकी ट्रेन देरी से आ रही है। स्टेशन पर रैन बसेरा नहीं है, मजबूरी में टिकट हॉल में कंबल बिछाकर बैठे हैं। यात्री संदीप ने बताया कि अगर स्टेशन पर रैन बसेरे की सुविधा होती तो ठंड में इतना परेशान नहीं होना पड़ता। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह स्थिति बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में अस्थायी रैन बसेरा की व्यवस्था जरूर की जानी चाहिए। यात्रियों की परेशानी की एक बड़ी वजह ट्रेनों का लगातार देरी से चलना भी है। कोहरे और परिचालन कारणों से कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों बाद स्टेशन पहुंच रही हैं। ऐसे में जिन यात्रियों को लंबे रूट की ट्रेन पकड़नी होती है, उन्हें और ज्यादा समय स्टेशन पर बिताना पड़ता है। ऐसे में ठंड में लंबे इंतजार से बीमार होने का खतरा भी बना हुआ है।
ये ट्रेनें आई देरी से : मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पांच घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस सवा चार घंटे और दिल्ली पानीपत एमईएमयू पौने दो घंटे की देरी से आई। जम्मू तवी एक्सप्रेस पौने चार घंटे, नेताजी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे और जम्मू मेल सवा एक घंटे की देरी से आई। झेलम एक्सप्रेस पौना घंटा, बीकानेर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और सचखंड एक्सप्रेस पौने चार घंटे की देरी से आई। गीता जयंती एक्सप्रेस पौना घंटा, दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस 38 मिनट की देरी से आई।
फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू सवा एक घंटा और अमृतसर एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से आई। ऊंचाहार एक्सप्रेस ढाई घंटे, स्वराज एक्सप्रेस पौने तीन घंटे और कालका शताब्दी एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई। कुरुक्षेत्र जंक्शन गीता जयंती एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा एक घंटा, सचखंड एक्सप्रेस तीन घंटे और चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें