फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नूरवाला और समालखा में बनाए जाएंगे लेबर चौक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्रम विभाग पानीपत और समालखा में दो नए लेबर चौक बनाएगा। पानीपत शहर में नूरवाला और समालखा में अनाज मंडी में ये चौक बनाए जाएंगे। इन चौक पर श्रमिकों को हर संभव सुविधा दी जाएगी। इनकी मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसके लिए बुधवार को श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें इस संबंध में चर्चा की गई। बैठक में दोनों स्थानों पर लेबर चौक के ढांचे, सुविधाओं और जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया गया।
उपायुक्त ने बताया कि नूरवाला और समालखा मंडी में लेबर चौक स्थापित किए जाएंगे। यहां श्रमिकों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें भीषण गर्मी, बरसात व सर्दी को ध्यान में रखते हुए मजबूत शेड तैयार किया जाएगा। इसके साथ शौचालय, पेयजल, बस क्यू शेल्टर जैसी आधुनिक शेड तथा अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे दैनिक श्रमिकों को बेहतर वातावरण मिल पाएगा। लेबर चौक श्रमिकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक कार्य-स्थल उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि श्रम विभाग को लेबर चौक निर्माण से संबंधित सभी कार्यों की मुख्य जिम्मेदारी पूरी करनी होगी और समयबद्ध तरीके से प्रगति सुनिश्चित करनी होगी। इस मौके पर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, डीआरओ कनब लाकड़ा, श्रम विभाग के उप निदेशक डीपी सिंह, एसडीओ सूबे सिंह व अजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें