फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताड़ी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। गांव हड़ताड़ी-बुडशाम रोड पर गांव हड़ताड़ी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची इसराना थाना पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में करनाल के गांव कुटेल निवासी संजय ने बताया कि उनके चाचा सतपाल उर्फ पाली गांव हड़ताड़ी में काफी अरसे से किसी के पास मजदूरी का काम करते थे। उन्हें किसी ने कॉल कर बताया कि चाचा सतपाल की हड़ताड़ी के पास बुड़शाम रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें