मतलौडा। मतलौडा स्थित सरस्वती बीएड कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय मैन, वुमन फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज हुआ। चौ. रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद में आयोजित इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में दस कालेजों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुरुआत कालेज प्रबंधक दूलीचंद देशवाल व प्रिंसिपल कर्मबीर मलिक ने की। प्रतियोगिता के पहले दिन 57 किलोग्राम भार वर्ग में यूटीडी जींद के अमित ने सरस्वती कॉलेज मतलौडा को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
61 किलोग्राम भार वर्ग में यूटीडी जींद सुमित शर्मा प्रथम, ग्रीन वैली शाहपुर के संदीप कुमार द्वितीय रहे। 70 किलोग्राम भार वर्ग में यूटीडी जींद के सुरदीप कुमार प्रथम, 74 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित ग्रीन वैली शाहपुर प्रथम व प्रदीप कुमार यूटीडी जींद द्वितीय रहे। 85 किलोग्राम भार वर्ग में रमेश कुमार यूटीडी जींद प्रथम व प्रदीप कुमार टोहाना द्वितीय रहे। 98 किलोग्राम भार में वर्ग प्रदीप कुमार सरस्वती कॉलेज मतलौडा प्रथम व मोनू ग्रीन वैली शाहपुर द्वितीय रहे। और 130 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित सरस्वती कॉलेज मतलौडा प्रथम व सुमित पानू यूटीडी जींद द्वितीय रहे।