फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नवाचार पर पोस्टर प्रस्तुति में कृतिका अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाते हुए आईबी पीजी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचार विषय पर पोस्टर प्रस्तुति गतिविधि का आयोजन किया गया। इसमें बीएससी प्रथम वर्ष की कृतिका ने प्रथम, प्राची ने द्वितीय और काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस शैक्षणिक गतिविधि का संचालन डॉ. वसुंधरा मदान एवं अन्नू द्वारा समन्वयक के रूप में किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के विविध क्षेत्रों में हुई क्रांतिकारी खोजों, तकनीकी उन्नतियों और समाज पर उनके प्रभाव को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर द्विभाषी (हिंदी एवं अंग्रेजी) थे। प्रत्येक प्रतिभागी ने अपने पोस्टर की वैज्ञानिक अवधारणाओं को प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों में से सर्वश्रेष्ठ तीन पोस्टरों को रचनात्मकता, वैज्ञानिक प्रासंगिकता और प्रस्तुति कौशल के आधार पर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। बीएससी प्रथम वर्ष की कृतिका ने प्रथम, प्राची ने द्वितीय और काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल ज्ञानवर्धन करते हैं बल्कि छात्रों को समाज के प्रति उत्तरदायित्वपूर्ण दृष्टिकोण भी प्रदान करते हैं। संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार ने कहा कि डॉ. कलाम के विचारों से प्रेरित होकर यह गतिविधि छात्रों को विज्ञान के प्रति उत्साहित करने और उनके नवाचार को मंच देने का प्रयास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें