संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सेक्टर-6 स्थित धानक भवन में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए संस्था की कार्यकारिणी ने इसका प्रस्ताव पास कर दिया है। रविवार को समाज के लोगों ने बैठक कर यह निर्णय लिया है।
प्रधान कृष्ण दुग्गल ने बैठक की देखरेख करते हुए सभी को लाइब्रेरी से संबंधित जानकारी प्रदान की। बैठक का संचालन संचालन संस्था के सचिव रणधीर सिंह ने किया। सभी पदाधिकारी व सदस्य गण कि सहमति से डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। प्रधान कृष्ण दुग्गल ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा को बढ़ावा व समाज को संगठित करना है। साथ ही आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा से कोई भी समाज का बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे इसके लिए संस्था छात्रावास का निर्माण कर रही है।
इसके लिए ऊपरी तल पर 11 कमरे बच्चों के रहने के लिए तैयार हो रहे है। जिनमें 70 प्रतिशत कार्य हो चुका है और हरियाणा सरकार व अन्य दानी सज्जनों से आर्थिक सहयोग लेकर जल्द ही छात्रावास के कमरों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।