किशनपुरा लाइब्रेरी का मॉडल। स्रोत : निगम
- फोटो : तंबाकूमुक्त स्कूल पर लगा बोर्ड। स्रोत : विभाग
पानीपत। कृष्णपुरा लाइब्रेरी चार मंजिला बनाई जाएगी। इसके मैदानी तल पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, इसके ऊपर लाइब्रेरी के साथ कांफ्रेंस हाल होगा, इसके साथ डिजिटल लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। नगर निगम ने इसका डिजाइन तैयार कर लिया है। लाइब्रेरी बनाने के लिए नौ फर्म आगे आई हैं। नगर निगम अधिकारी अगले सप्ताह इसका वर्क ऑर्डर जारी करेंगे।
नगर निगम ने कृष्णपुरा में पानी की बंद हो चुकी है। शहरी विधायक प्रमोद विज ने स्थानीय लोगों की मांग पर टंकी की जगह लाइब्रेरी बनाने का फैसला लिया था। नगर निगम ने इसका एस्टीमेट बनाया था। इसकी मंजूरी के बाद निगम ने करीब 9.90 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया था। इस काम के लिए नौ फर्म आगे आई हैं, इनके डॉक्यूमेंट की जांच के बाद वर्क ऑर्डर दिया जाएगा।
बैठने से लेकर टाॅयलेट तक होगी सुविधा
लाइब्रेरी में मैदानी तल पर पार्किंग बनाई जाएगी। प्रथम तल पर लाइब्रेरी रूम बनाया जाएगा, इसके साथ कान्फ्रेंस हॉल होगा। इसी तरह तीसरे व चौथे तल पर लाइब्रेरी होंगी। इनमें से एक तल पर ई-लाइब्रेरी बनाई जाएगी, इनके साथ टायलेट बनाए जाएंगे। लाइब्रेरी में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, इसके साथ सेंट्रल एसी होगी।
आसपास की 12 कॉलोनियों को मिलेगा फायदा
अब शहर में किला मैदान और जिला सचिवालय में लाइब्रेरी हैं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए संसाधन जुटाकर जाना पड़ता था। कृष्णपुरा में सरकारी लाइब्रेरी बनने पर युवाओं को ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा, इससे कृष्णपुरा, राजनगर, आजाद नगर, विकास नगर, संजय कॉलोनी, शुगर मिल कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी समेत गोहाना रोड की तरफ लगने वाली अन्य कॉलोनियों के युवाओं का सहारा मिलेगा।
कृष्णपुरा लाइब्रेरी का डिजाइन तैयार कर लिया गया है। टेंडर अगले सप्ताह फाइनल किया जाएगा। इसमें नौ फर्म काम करने के लिए आई हैं।
- दीपक राणा, एमई, नगर निगम।
किशनपुरा लाइब्रेरी का मॉडल। स्रोत : निगम- फोटो : तंबाकूमुक्त स्कूल पर लगा बोर्ड। स्रोत : विभाग