मतलौडा। राजकीय सीसे स्कूल सौदापुर एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का वीरवार को समापन हो गया। प्रात:काल में एनएसएस प्रार्थना और योग किया। स्वयंसेवकों ने सप्ताह की गतिविधियों का मंच पर प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य जयकुवार ने स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को समाज की मजबूती के लिए आगे आना चाहिए, उनके आगे आने से दूसरे युवाओं में भी जागरूकता आएगी। समाज को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार व अनीता ने सात दिवसीय शिविर के बारे में विस्तार से बताया गया। संवाद