फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड मरीज को प्लाज्मा डोनेट कर मनाया जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ मरला निवासी ई कंसलटेंट यशिका शर्मा ने कोविड-19 से ग्रस्त एक मरीज को प्लाज्मा डोनेट कर अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने दिल्ली निवासी जय किशन भल्ला को अपना प्लाज्मा डोनेट किया। पश्चिम विहार दिल्ली निवासी जय किशन भल्ला के परिजनों ने विधायक प्रमोद विज से संपर्क कर प्लाज्मा उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। टीम ने पानीपत की आठ मरला निवासी यशिका शर्मा से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने इसके लिए सहमति दी। यशिका शर्मा ने बताया कि वह अपने जन्मदिन पर किसी की जान बचाने में सहयोग करना चाहती हैं। उन्होंने पति नितिन शर्मा से परामर्श किया और अस्पताल में प्लाज्मा डोनेट करने के बाद जन्मदिन का केक काटा।
विज्ञापन

इसके अलावा कोविड से ग्रस्त गुरुनानकपुरा के पवन कुमार को एबी पॉजिटिव प्लाज्मा की जरूरत थी। टीम ने हरिबाग कॉलोनी निवासी राजीव तेहरी से संपर्क किया। जिस पर राजीव ने अपना प्लाज्मा डोनेट किया। बिजनेस मैन नवीन गुलाटी को पहले भी एक बार प्लाज्मा दिया गया था। अब उनकी ओर से बी पॉजिटिव प्लाज्मा की एक ओर यूनिट की मांग की गई थी। जिसके लिए नागरिक अस्पताल में सेवारत नरेंद्र ने प्लाज्मा डोनेट किया। हैंडलूम व्यवसायी मोहनलाल को पहले भी उन्हें एक यूनिट बी पॉजिटिव प्लाज्मा दिया गया था। एक और यूनिट की मांग पर एडवोकेट शर्मा ने उन्हें अपना प्लाज्मा डोनेट किया।
सोनीपत निवासी बुटाना नरेंद्र सिंह सांगवान अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें ओ पॉजिटिव प्लाज्मा की जरूरत थी। टीम ने लोहारी गांव के संजय सैनी से संपर्क किया। जिस पर संजय ने अपना प्लाज्मा डोनेट किया। इसी तरह तलवार इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक अश्वनी प्लाज्मा डोनेशन अभियान के इस कदर प्रेरित हुए कि उन्होंने न केवल स्वयं ओ पॉजिटिव प्लाज्मा डोनेट किया, बल्कि अपने परिजनों को भी प्रेरित किया। मूल रूप से सूरत गुजरात के रहने वाले जीपी डाबी हाल ही में एनएफएल पानीपत में चीफ मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने ए पॉजिटिव प्लाज्मा सुनील कुमार को डोनेट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें