फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित कार्यस्थल के लिए अधिकारों की जानकारी जरूरी : अमित गुप्ता

विज्ञापन
आर्य कॉलेज में पॉश अधिनियम पर कार्यशाला में शामिल विद्यार्थी ओर विशेषज्ञ। - संस्थान
विज्ञापन
- आर्य पीजी कॉलेज में पॉश अधिनियम पर कार्यशाला, 108 विद्यार्थियों को समझाई शिकायत निवारण की प्रक्रिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति एवं पॉश प्रकोष्ठ द्वारा आशा की उड़ान फाउंडेशन के सहयोग से कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी पॉश अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित की गई। सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी सचिव एवं फाउंडेशन के संस्थापक अमित गुप्ता मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि सुरक्षित कार्यस्थल के लिए अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है।
कार्यक्रम में 108 विद्यार्थियों सहित कॉलेज के प्राध्यापकों और अन्य स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। संबोधन में मुख्य वक्ता अमित गुप्ता ने पॉश अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए कार्यस्थल की परिभाषा, आंतरिक एवं स्थानीय शिकायत समितियों के गठन और उनकी जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शिकायत दर्ज कराने, जांच और शिकायत निवारण की प्रक्रिया के साथ अधिनियम का पालन नहीं करने पर होने वाले दंड के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि कॉलेज परिसर में प्रत्येक विद्यार्थी और कर्मचारी को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण मिलना चाहिए। आईसीसी की पीठासीन अधिकारी डॉ. अनुराधा ने शिकायतों की गोपनीयता और निष्पक्ष सुनवाई के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक पंकज चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी होना जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापिका मानवी ने किया। पंकज चौधरी ने सबका आभार व्यक्त किया।
15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें