सनौली। सनौली कलां गांव में पेड़ से आम तोड़ते समय किसान पेड से गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से किसान की मौत हो गई। सनौली थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
सनौली कलां गांव के किसान सतबीर (52) वीरवार सुबह को अपने खेत में लगे आम के पेड से आम तोडने के लिए चढ़े थे। उसी समय उनका पैर फिसल गया। जिससे वह जमीन पर जा गिरे। जमीन पर गिरने से उनकी गर्दन में गंभीर चोट लग गई। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सतीश एक छोटा सा किसान हैं। उसके तीन बच्चे हैं। उधर, सूचना मिलने पर सनौली थाना पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
-