फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: महिला की गर्दन पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। काबड़ी रोड स्थित अर्जुन नगर में साथी किराएदार ने कहासुनी होने पर महिला की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मकान मालिक ने महिला को घायल अवस्था में जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने महिला के बयानों पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अर्जुन नगर निवासी रीटा ने बताया कि उसका उसके पति आनंद के साथ विवाद चल रहा है। वह अपने पति आनंद से अलग रहती है। वह विकास के मकान में किराए पर रहती है। इसी मकान में कैथल के पुंडरी गांव का राजेश भी किराए पर रहता है। राजेश उससे रंजिश रखता है। सोमवार दोपहर एक बजे उसकी राजेश के साथ कहासुनी हो गई। राजेश ने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। वह हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मकान मालिक जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आया। आरोपी राजेश यहां से फरार हो गया। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी राजेश पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें