फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चुलकाना में दशहरा उत्सव के दौरान चले चाकू, एक घायल

Thu, 02 Oct 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। चुलकाना गांव में दशहरा उत्सव के दौरान दों पक्षों में चाकू चल गए जिसमें एक युवक रविंद्र वासी चुलकाना घायल हो गया। उनको सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

समालखा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि पुलिस को चुलकाना गांव में झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में रावण का पुतला जलाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों में आपस में झगड़ा हो गया। उनमें हाथापाई के बाद कुछ युवकों ने चाकू चला दिए। इसमें रविंद्र घायल हो गया। घायल रविंद्र को समालखा सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया है।
रविंद्र ने बताया कि गांव के ही नीशु, रविकांत व राजू ने उनके साथ मारपीट की और उनकी छाती में चाकू मार दिया। समालखा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना मिली है। इसमें फिलहाल लिखित शिकायत नहीं मिली है। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें