संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी की बैठक क्रांतिकारी शिव वर्मा स्मारक भवन गीता कॉलोनी में आयोजित की गई। जिसकी देखरेख जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक ने की और संचालन जिला सचिव राजपाल गाहल्याण ने किया। बैठक में हरियाणा पुलिस के बड़े अधिकारी एडीजीपी वाई पूरण कुमार द्वारा आत्महत्या की घटना और उसके बाद साइबर क्राइम के एएसआई संदीप लाठर आत्महत्या करने की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक ने बताया कि हरियाणा के अंदर कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। इस तनावपूर्ण वातावरण में कुछ समाज विरोधी सांप्रदायिक तत्व न्याय की आवाज का दमन करने के लिए जातीय आधार पर किसान और मजदूरों के बीच फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। किसान सभा कड़े शब्दों में समाज विरोधी तत्वों की निंदा करती है बैठक में भविष्य में ऐतिहासिक किसान आंदोलन के पांच साल पूरे होने पर 26 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा किसान मजदूर खेत मजदूर संगठनों के द्वारा किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की कुर्बानी को याद किया। इस मौके पर जिला उप प्रधान दिलावर सिंह राठी, सहसचिव सीताराम शर्मा, कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह छोक्कर, इसराना तहसील प्रधान सत्यनारायण शर्मा, समालखा तहसील प्रधान विष्णु शर्मा, बापौली तहसील प्रधान नरेंद्र सिंह, पानीपत तहसील प्रधान दलवीर नबंरदार व सचिव एसए खान मौजूद रहे।