इसराना। हनुमान व्यायामशाला इसराना के दो पहलवान कीर्ति और साहिल जागलान का थाईलैंड में होने वाली एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। दोनों पहलवान थाईलैंड के श्रीराचा में दम दिखाएंगे। ये चैंपियनशिप 16 जुलाई को होगी।
कोच सोनू ने बताया कि 24 जून को नोयडा में चैंपियनशिप की भागीदारी के लिए ट्रायल लिए गए। 53 किग्रा. भार वर्ग में कीर्ति जागलान व 97 किग्रा भार वर्ग में भारतीय टीम में भागीदारी के लिए चयन हुआ है। दोनों पहलवानों के चयन होने से हनुमान व्यायामशाला इसराना व गांव में खुशी का माहौल है। पहलवान कीर्ति और साहिल जागलान ने बताया कि उनका लक्ष्य देश के लिए स्वर्ण पदक लाना है। वे इसके लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। कीर्ति जागलान ने बताया कि वह इससे पहले कई चैंपियनशिप में भाग लेकर पदक प्राप्त कर चुकी है।