फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआना लाखु में सफाईकर्मी की हत्या

Sat, 09 Nov 2013 11:33 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना के थाना क्षेत्र के गांव बुआना लाखु में मामूली कहासुनी पर एक व्यक्ति की दिनदहाड़े बीच गली में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


वह गांव में ही पंचायत के अंतर्गत सफाईकर्मी था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। व्यक्ति की हत्या के बाद गांव में तनाव है।

मामला शनिवार दोपहर बाद दो बजे का है। फूल सिंह (45) निवासी बुआना लाखू गांव में सफाईकर्मी था। वह शनिवार दोपहर बाद इसराना कस्बे से कुछ काम निपटाने के बाद अपने घर जा रहा था। उस पर घर के नजदीक पड़ोस के कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


उसकी कई चाकू लगने से मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोग उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।

सत्यवान ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई फूल सिंह ग्राम पंचायत के अंतर्गत सफाईकर्मी था। वह शनिवार सुबह इसराना किसी काम से गया था।

वहां पर पड़ोस के लोगों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। कुछ लोगों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हो गया और फूल सिंह दोपहर बाद सामान्य तौर पर अपने घर आ रहा था। इसी समय पड़ोसियों ने उस पर हमला बोल दिया।

गांव में तनाव का माहौल
गांव में कहासुनी के बाद हुई हत्या के बाद तनाव का माहौल है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। परिवार के लोगों में वारदात के बाद रोष व्याप्त है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और परिवार के लोगों को समझाने का प्रयास किया है। पुलिस ने फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से उचित प्रबंध कर दिए हैं।
विज्ञापन


वर्जन
बुआना लाखु गांव में चाकुओं से गोदकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने शव सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अजीत सिंह, प्रभारी, थाना इसराना, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें