फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवती की हत्या कर शव ड्रेन में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भैंसवाल गांव के पास ड्रेन में एक युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। शव सड़ चुका था। प्राथमिक जांच में युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। राहगीरों की सूचना पर सेक्टर 13-17 थाना पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जन सेवा दल के सदस्यों की मदद से शव को बाहर निकाला और जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव के हुलिये की फोटो आसपास के पुलिस थानों में भेज दी है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
सोमवार सुबह भैंसवाल गांव के किसानों ने ड्रेन में ओधे मुंह पड़े शव को देखा। ड्रेन में शव पड़ा होने की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची , ग्रामीणों की यहां भीड़ जुट गई। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में था। शरीर पर सिर्फ जर्सी थी।
अर्धनग्न अवस्था में पड़ा युवती का शव उसके साथ की दरिंदगी को बयां कर रहा था। लोगों ने कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव सड़ चुका था। मृतका के हाथ की अंगुलियों पर अंश लिखा था। उसके माथे की बाईं तरफ चोट के निशान थे। प्राथमिक जांच में शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। चिकित्सकीय जांच के बाद महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होगी। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतका की आयु 24-25 साल प्रतीत हो रही है।
पुलिस सीसीटीवी कैमरों की करेगी जांच ः सेक्टर 13-17 थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस बरसत रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पिछले एक सप्ताह की फुटेज खंगालेगी। पुलिस को यहां से मृतका के बारे में सुराग मिल सकता है। इस केस को जल्द सीआईए को भी ट्रांसफर किया जा सकता है।
सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद महिला की मौत के कारण स्पष्ट होंगे। मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें