फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बच्ची के अपहरण और हत्या का नहीं हुआ खुलासा, एसपी से मिले परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किला थाना के अंतर्गत एक कॉलोनी की एक बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले का पुलिस 25 दिन बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है। जिससे परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। परिजनों ने एसपी से मुलाकात कर आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बीते 10 मार्च को हाली कॉलोनी निवासी 10 साल की बच्ची का घर के सामने खेलते हुए अपहरण हुआ था। चार दिन बाद बच्ची का शव सोनीपत जिले के मोहाना थाना क्षेत्र में नहर से बरामद किया गया था। परिजनों ने एक युवक पर बच्ची का अपहरण कर हत्या करने का शक जाहिर किया था। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसपी ने आरोपी युवक को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया था। लेकिन 25 दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई। जिस कारण परिजनों का आक्रोश बढ़ रहा है। मंगलवार को परिजनों ने एक बार फिर एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी लोकेंद्र से मिलकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने परिजनों को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगाई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बॉक्स
-यह था मामला
एक कॉलोनी की दस साल की बच्ची 10 मार्च को स्कूल से आने के बाद गली में खेल रही थी। वह इस दौरान लापता हो गई। परिजनों ने तलाश के बाद पुलिस को शिकायत दी। किला थाना ने इसमें केस दर्ज कर लिया था। चार दिन बाद सोनीपत के मोहाना थाना के गांव सिटावली पुल के पास नहर में एक बच्ची का शव मिला था। परिजनों ने सड़क पर जाम लगा रोष प्रकट किया था। इसमें बच्ची के साथ दुराचार की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें