फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पता पूछने के बहाने युवक का चाकू के बल पर किया अपहरण, तीन घंटे की मारपीट, बेहोश होने पर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची काबड़ी फाटक के पास बनी धर्मशाला पर लिखा नाम मिटाने की रंजिश में एक समाज के पूर्व प्रधान ने युवक का चार बदमाश भेजकर अपहरण कराया। बदमाशों ने रिफाइनरी रोड पर ले जाकर उसके साथ दो घंटे तक मारपीट की। बदमाशों ने पूर्व प्रधान को वीडियो कॉल की और पीड़ित की हालत दिखाई। पीड़ित के बेहोश होने के बाद बदमाश उसे आरके स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गए। बदमाशों ने धमकी दी है कि युवक उनके प्रधान से माफी नहीं मांगेगा तो वह जान से मार देंगे। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काबड़ी रोड भारत नगर निवासी रविंद्र ने बताया कि वह एक समाज की महासभा का युवा प्रदेश अध्यक्ष रह चुका है। उन्हीं के समाज का गांव पाउटी निवासी कृष्ण पहले सभा का प्रधान था। चार दिन पहले कृष्ण ने पद से इस्तीफा दिया है। रविंद्र ने बताया कि कच्ची काबड़ी फाटक पर स्थित एक समाज की धर्मशाला पर पेंट से कृष्ण का नाम लिखा हुआ था। गत 15 दिन पहले किसी प्रोग्राम में पेंट करने के दौरान गलती से उसका नाम मिट गया। जिस कारण उनकी उसी दिन कृष्ण और पवन से कहासुनी हुई थी। आरोप है आरोपियों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। वह 23 मई को शाम साढ़े सात बजे घर पर था। इसी बीच क्वीड कार में सवार होकर चार युवक आए और सुरेश नामक युवक के घर का पता पूछने के बहाने उसे कार में बैठा लिया। रविंद्र का आरोप है कि कार में बैठते ही एक युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और कहा कि हरकत करने पर गर्दन काट देंगे। वह उसे रिफाइनरी रोड पर नहर किनारे एक कच्चे रास्ते में लेकर गए। जहां पर पर उसके साथ मारपीट की।
दो घंटे तक की मारपीट, वीडियो कॉल पर कहा, और पीटो
पीड़ित रविंद्र ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने लाठी और बिंडों से दो घंटे तक पीटा। उसके बाद बदमाशों ने कृष्ण के पास वीडियो कॉल की। जिसमें कैमरा उसकी तरफ घुमाते हुए बदमाशों ने पूछा की तसल्ली हो गई प्रधान जी। कृष्ण ने कहा कि एक घंटा ओर पीटो। आरोपियों ने एक घंटे तक ओर पीटा। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। आरोपियों ने उसे आरके स्कूल के पास फेंक दिया। आरोप है कि धमकी देकर गए कि अगर प्रधान जी से एक से दो दिन के अंदर माफी नहीं मांगी तो वह जान से मार देंगे।
विज्ञापन

राहगीर के फोन से परिजनों को दी सूचना
रविंद्र ने बताया कि उसने राहगीर के फोन से परिजनों को उपरोक्त वारदात की सूचना दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सुनील मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में वारदात की सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर रविंद्र के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

रविंद्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ किस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें