फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कवी गांव को विकास की सौगात, कैबिनेट मंत्री ने टैंकर और लोहे के बैंच किए समर्पित

Sun, 31 May 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
पानी के टैंकर को झंडी दिखाकर रवाना करते पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
मतलौडा। पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को कवी गांव में ग्रामीणों को विकास कार्यों की नई सौगात दी। इस दौरान जिला परिषद के सहयोग से पानी के टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा लोहे के बेंच ग्रामीणों को समर्पित किए गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पानी के कुल 100 टैंकर ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें से जिला परिषद के वार्ड नंबर एक, दो, तीन और चार के लिए 22 टैंकर वितरित किए गए हैं, जिन्हें स्लम क्षेत्रों में उपयोग में लाया जाएगा। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा और पार्षद रणदीप कवी ने पंचायत मंत्री का स्वागत किया।

पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कवी गांव में पिछले एक वर्ष के दौरान लगभग नौ करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। इनमें गलियों, सड़कों, पावर हाउस और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े कई कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर गांव की हर गली तक विकास पहुंचे।
विज्ञापन


मंत्री ने यह भी बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 60 हजार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रत्येक जिले में साझा बाजार स्थापित कर रही है, जिससे उन्हें अपने उत्पादों के बेहतर विपणन का मंच मिल सके।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण सुरक्षा को मजबूत करने के लिए गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। जिला परिषद के माध्यम से जिले के प्रत्येक गांव में लगभग दो हजार लोहे के बेंच वितरित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव से जुड़ी विभिन्न मांगें मंत्री के समक्ष रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन मंत्री द्वारा दिया गया।

हर गांव में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
मंत्री ने कहा कि ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने कहा कि गांवों में विकास कार्यों की गति तेज की गई है और आने वाले समय में प्रत्येक गांव में आवश्यक विकास कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।

पानी के टैंकर को झंडी दिखाकर रवाना करते पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार। स्रोत : सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें