फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कुश्ती में कशिश ने जीता स्वर्ण, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

विज्ञापन
​​खिलाड़ी क​शिश को सम्मानित करती प्रधानाचार्य व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। पट्टीकल्याणा गांव में शनिवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता में गीता विद्यालय की पांचवीं कक्षा की छात्रा कशिश ने कुश्ती में स्वर्ण पदक हासिल कर नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर कशिश का जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। यह प्रतियोगिता 22 से 23 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने उसे स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधन और स्टाफ सदस्यों ने भी कशिश का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विद्यालय के प्रबंधक राधेश्याम जांगड़ा, निर्देशक राहुल जांगड़ा, प्राध्यापक जितेंद्र उत्तम, प्राध्यापक पवन गुलिया, प्राध्यापिका मुक्ता और खेल प्रशिक्षक प्रवीण कुंडु ने कशिश को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक राधेश्याम जांगड़ा ने कहा कि कशिश की सफलता उसकी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इस मौके पर विवेक कुमार, रविंद्र, अनीश, सोनिया, मीनू, अन्नू, नीरू, सुषमा त्यागी, सरोज और राहुल मौजूद रहे।
38
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें