फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : एनएच 709 एडी पर वाहनों का संचालन हुअा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया है। पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे 709 एडी पर कांवड़ यात्रियों के वाहनों के अलावा सभी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई। साथ ही सोमवार से रोहतक नेशनल हाईवे को भी वन-वे कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में नया बस स्टैंड से सभी बसों को जीटी रोड से निकाला जाएगा। चौटाला रोड की ओर सर्विस लाइन को भी बंद कर दिया गया है। जिले में 29 स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए हैं। इसके चलते यूपी-हरियाणा के बीच हाईवे बंद होने से लोगों को खासा दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।
पानीपत से होकर हरियाणा के अलग-अलग जिलों और राजस्थान के कांवड़ यात्री गुजरते हैं। कांवड़ यात्री पानीपत-खटीमा हाईवे पर यमुना नदी पुल से यूपी से हरियाणा की सीमा में प्रवेश करते हैं। इसके बाद यात्री पुराना सनौली हरिद्वार रूट हो होकर शहर में प्रवेश करते हैं। शहर में पहुंचने के बाद रोहतक की ओर जाने वाले कांवड़ यात्री छाजपुर से चौटाला रोड से होते हुए सिवाह गांव से होकर रोहतक की ओर जाते हैं। वहीं हिसार और आस-पास के कांवड़ यात्री संजय चौक से असंध रोड होते हुए निकलते हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बाद से ही नेशनल हाईवे पानीपत-खटीमा पर सभी तरह के वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई हैं। कांवड़ियों के डाक वाहन को ही हाईवे से जाने की अनुमति रहेगी। साथ ही रोहतक हाईवे को भी वन-वे कर दिया गया है।
रूट को किया जाएगा डायवर्ट : कांवड़ मार्ग पर वाहनों की नो-एंट्री होने के बाद रूट को कई स्थानों से डायवर्ट किया गया है। पानीपत से शामली जाने वाले वाहनों को समालखा से हथवाला होते हुए शामली निकाला जाएगा। इसके साथ ही मेरठ-बागपत-बिजनौर की ओर जाने वाले वाहनों को जीटी रोड से सोनीपत के रास्ते से निकाला जाएगा। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर-देहरादून की ओर जाने वाले वाहनों को करनाल से यमुना नगर से पंचकूला-देहरादून हाइवे से होकर निकाला जाएगा।
अधिकारियों ने किया निरीक्षण : रविवार को डीएसपी यातायात सुरेश सैनी और डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।
यहां लगे नाके : सिवाह के पास, डाडौला रोड के कट पर, छाजपुर के पास, बबैल नाका, जलालपुर मोड पर, संजय चौक, असंध रोड, देशवाल र चौक, लाल बत्ती चौक, हलदाना चौक, समालखा में पुराना बस अड्डा, सनौली के पास नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें