फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घरों में पूजे कंजक, मंदिरों में की मंगल आरती

Wed, 01 Oct 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
प्राचीन देवी मंदिर में मां के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। शारदीय नवरात्र पर मंगलवार को दुर्गाष्टमी पर प्राचीन देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने घरों में कंजक पूजन किया और अष्टमी के व्रत का पारण किया। बुधवार को नवमी पर मां के नौवें रूप का पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों ने मंगलवार तड़के घरों में पूजन कर कन्याओं को खाना खिलाया और उनसे आशीर्वाद लिया। वहीं प्राचीन श्री देवी मंदिर में तड़के लोगों की लाइन लग गई। मंदिर में तड़के माता का श्रंगार कर मंगल आरती की। इसके बाद मंदिर के कपाट दर्शनों के लिए खोले गए। भक्तों का सुबह ही दर्शन के लिए आना शुरू हो गया। इसके दोपहर तक भक्तों की लाइन लगी रही। दोपहर के समय भक्त कुछ कम हुए। मंदिर में शाम को फिर से लाइन लग गई। देर रात करीब नौ बजे तक भक्तों ने माता के दर्शन किए। इसके साथ मंदिर परिसर में हलवा और पूरी का भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन

मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि दुर्गा अष्टमी पर कंजक का पूजन करना शुभ होता है। कंजक माता दुर्गा का दूसरा रूप माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें