खिलाड़ी कनिष्का का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
इसराना। डाहर गांव की बेटी कनिष्का ने सब जूनियर महिला मुक्केबाजी एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 9 मई को उज्बेकिस्तान में आयोजित हुई थी। गांव पहुंचने पर खिलाड़ी कनिष्का का ग्रामीणों ने स्वागत किया।
कनिष्का डाहर गांव के दी एक्सल इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। खिलाड़ी कनिष्का ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे उसके कोच, पिता और परिवार के सदस्यों का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि देश के लिए ओलंपिक में पदक जीतना ही उनका लक्ष्य है। इस मौके पर प्रवीण कुमार, कृष्ण पाल, एकता, कबड्डी कौच जोगिंदर सिंह, सरपंच मोनू नांदल, रामफल, मिंटू परढाना, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार ओमपति, बिमला, नीलम व कांता मौजूद रहीं।
खिलाड़ी कनिष्का का स्वागत करते ग्रामीण। संवाद