इसराना। डाहर गांव स्थित प्राचीन चार मंदिर में महादेव के त्रिशुल स्थापित किए जाएंगे। मंदिर में पांच दिवसीय कार्यक्रम में कलश यात्रा निकाली। इसके साथ शिव महापुराण कथा की। मंदिर में पहली बार 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम और 12 शक्तिपीठों की महासंगम यात्रा के बाद महादेव के त्रिशूल की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन डॉ. नवीन नैन और यूएई अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने महादेव के जयकारे के साथ कलश यात्रा शुरू की। वे स्वयं कलश यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि पहली बार गांव में इतनी विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें गांव के हर घर से महिलाओं और पुरुषों ने त्रिशूल यात्रा में ने भाग लिया। प्राचीन चार-मंदिर में 27 अक्तूबर तक लगातार शिव-महापुराण का पाठ चलेगा व महादेव के दिव्य त्रिशूल की प्राण-प्रतिष्ठा को मंदिर में शिवलिंग के पास स्थापित के लिए विधिवत रूप से पूजन किया। 27 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भारत व स्विट्जरलैंड में भारतीय संस्कृति व सभ्यता को विकसित करने के लिए एक साथ महादेव के त्रिशूल की स्थापना की गई। इसके साथ प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) के प्राचीन मनोकामनेश्वर मंदिर और बड़े हनुमान मंदिर, राजस्थान के सालासर बालाजी मंदिर, हरियाणा के सबसे बड़े गांव सिसाय, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के गांव कवी, बिनैण खाप के सबसे बड़े गांव दनौदा के बाद अब 1382 वर्ष के प्राचीन मंदिर डाहर में स्थापित किया जाएगा। देवेंद्र फौजी ने बताया कि शोभायात्रा में गांव व आसपास क्षेत्र के लोगों ने त्रिशूल व शिव मंत्रों से उद्घोष किया।
विज्ञापन
डाहर गांव के प्राचीन चार मंदिर में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत : आयोजक समिति