फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: काजल व साहिल बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
-राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय इसराना की 23वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय इसराना में शनिवार को दो दिवसीय 23वें वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन हो गया। महिला वर्ग से काजल और पुरुष वर्ग से साहिल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का गौरव हासिल किया।
समापन समारोह में राजकीय महाविद्यालय लोहारू के प्राचार्य दलजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिओम ने की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि दलजीत सिंह ने खिलाड़ियों को खेल भावना व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. हरिओम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

समापन अवसर पर विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम घोषित किए गए। महिला वर्ग में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा काजल को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी और पुरुष वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के छात्र साहिल को सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी घोषित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में पूरी ऊर्जा के साथ भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें