फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गंदगी के बीच मैट बिछाकर कराई कबड्डी

विज्ञापन
अव्यवस्था की बड़ी तस्वीर, बिना साधन के पैदल अपने गंतव्य को जाते दिखे खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला कबड्डी खिलाड़ियों को अव्यवस्थाओं के बीच मुकाबले खेलने पड़े। पेयजल, शौचालय और विश्राम की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से खिलाडि़यों को परेशानी हुई।
अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में प्रदेशभर से पहुंचीं करीब 750 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मंडी परिसर में धान की ढेरियों और गंदगी के बीच मैट बिछाकर मुकाबले कराए गए।
विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई खिलाड़ियों के लिए शेड के नीचे व्यवस्था की गई, लेकिन जगह कम होने के कारण उन्हें विश्राम के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिला। खिलाड़ियों के अनुसार मंडी में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है और शौचालयों की सफाई भी संतोषजनक नहीं है।
चोटिल खिलाड़ियों को नहीं मिली एंबुलेंस : मुकाबलों के दौरान दो महिला खिलाड़ियों के चोटिल होने पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। इसी दौरान एक अन्य खिलाड़ी की तबीयत बिगड़ गई। टीम कोच ने निजी वाहन की व्यवस्था कर उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा वंशिका, काजल और अंजलि ने बताया कि खेल स्थल तक आने-जाने के लिए पर्याप्त वाहन नहीं मिल रहे हैं। उन्हें कई किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर सुविधाओं की उम्मीद थी, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

प्रतियोगिता पहले पलवल में प्रस्तावित थी। जिले को तैयारियों के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाया। टीम की देखरेख में जो भी समस्याएं सामने आ रही हैं, उनका समाधान कराया जा रहा है। -राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी

अव्यवस्था की बड़ी तस्वीर, बिना साधन के पैदल अपने गंतव्य को जाते दिखे खिलाड़ी। संवाद

अव्यवस्था की बड़ी तस्वीर, बिना साधन के पैदल अपने गंतव्य को जाते दिखे खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें