सनौली। थाना बापौली पुलिस ने 27 अगस्त को छात्र विशाल निवासी खोजकीपुर खुर्द पर लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला करने के मामले में एक बाल अपचारी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे मधुबन बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
इस मामले में दो अन्य नामजद आरोपियों प्रीतम और पंकज को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पीड़ित छात्र विशाल ने बापौली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह 27 अगस्त को किसी काम से नजदीकी गांव खोजकीपुर-कलां गया था। वहां रास्ते में उसे घेरकर बुरी तरह पीटा। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। संवाद