पानीपत। शादी के चार माह बाद एक युवक ने मॉडल टाउन थाने मंे शिकायत दी है कि उसकी पत्नी ने उससे 25 लाख रुपये की मांग की और रुपये न देने पर आत्महत्या की धमकी दी। इसके अलावा पत्नी और उसके परिवार के लोग घर में घुसकर उसकी पिटाई भी कर चुके हैं। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मॉडल टाउन क्षेत्र के युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी फरवरी 2026 में लुधियाना की एक युवती से हुई थी। कुछ दिन बाद उसने मेरे मात-पिता से अलग रहने के लिए कहा। एक माह पहले उसने कहा कि उसके पेपर हैं और फिर वह मायके चली गई। 15 मई को पत्नी ने उसके पास फोन किया और कहा कि उसकी अपने माता-पिता से अनबन हो रही है। जिस कारण वह अंबाला आ गई।
इसके बाद वह अंबाला पहुंचा और पत्नी को लेकर उसके घर पर चला गया। जहां उसके पिता ने कहा कि वह हमारी बात नहीं मानती। पांच दिन पहले उसकी पत्नी अपने परिजनों के साथ उनके घर पानीपत पहुंची और 25 लाख रुपये मांगे। रुपये न देने पर आत्महत्या करने की धमकी दी। यही नहीं आरोपियों ने उसके साथ पिटाई भी की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।