फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

विज्ञापन
श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में बनाई जेल। स्रोत : मंदिर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, राधे-राधे और नंद घर आनंद भयो के जयकारों से शुक्रवार को पानीपत भक्ति रस में डूबा रहा। शहर के दो दर्जन से अधिक मंदिरों, धार्मिक स्थलों और सेवा केंद्रों में कार्यक्रम हुए। मंदिरों को फूलों, दीपों और इलेक्ट्रिक झालरों से सजाया गया। कहीं झांकियां सजाई गईं तो कहीं भजन, संकीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा।
इस्कॉन में उमड़े 20 हजार श्रद्धालु
इस्कॉन की ओर से सेक्टर-25 शाम बाग में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में करीब 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे। विशाल परिसर को फूलों, दीपों और पारंपरिक सजावट से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने 108 लीटर दूध से कान्हा का अभिषेक किया। महोत्सव की शुरुआत शाम छह बजे झूलन सेवा से हुई। रात 10 बजे श्रीकृष्ण कथा व प्रवचन के बाद 11 बजे महाभिषेक और 11:30 बजे महाआरती हुई। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान के प्राकट्य पर पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, मेयर कोमल सैनी, गजेंद्र सलूजा, विधायक प्रमोद विज मौजूद रहे।
विज्ञापन

सनातन धर्म मंदिर में सप्त निधि और कारागार की झांकी
श्री सनातन धर्म मंदिर, मॉडल टाउन में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां मथुरा के उस ऐतिहासिक कारागार की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जहां भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान शिव परिवार और वृंदावन की सप्त निधि की झांकियां भी सजाई गईं। सप्त निधि में श्री राधा गोविंद देव, श्री राधा मदन मोहन, श्री राधा गोपीनाथ, श्री राधा रमण, श्री राधा दामोदर, श्री राधा श्यामसुंदर और श्री राधा गोकुलानंद के स्वरूपों के दर्शन श्रद्धालुओं ने किए। मुख्य प्रांगण में जुगल जोड़ी सरकार और लड्डू गोपाल को झूले में विराजमान किया गया, जहां भक्तों ने उन्हें झूला झुलाया।
शहरी विधायक प्रमोद विज ने पूजा-अर्चना की, जबकि उद्योगपति राजकुमार अनेजा ने भी दर्शन किए। प्रधान तरुण गांधी ने अतिथियों का स्वागत किया। मध्यरात्रि में पुजारी पंडित ब्रजकिशोर शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंचामृत से भगवान का महाभिषेक कराया।
ब्रह्माकुमारीज, सेक्टर-25 हुडा स्थित सेवाकेंद्र में जन्माष्टमी आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाई गई। सेवाकेंद्र संचालिका बीके अंजना ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, पवित्रता, सत्यता और दिव्य गुणों का संदेश देता है। कान्हा का आकर्षक पालना सजाया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने झुलाया।

शहरभर के मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम
श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सेक्टर-12 में आयोजित महोत्सव में वृंदावन के कारीगरों द्वारा तैयार फूल बंगला आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में उद्योगपति एसके जैन, रितेश
विज्ञापन

जैन और राहुल जैन मुख्यातिथि रहे। इसी प्रकार श्री बांके बिहारी ज्ञानेश्वर मंदिर अंसल में फूल बंगला महोत्सव और संकीर्तन आयोजित किया गया। भजन गायक रवि आहूजा ने देर रात तक भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर किया।

श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में बनाई जेल। स्रोत : मंदिर

श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में बनाई जेल। स्रोत : मंदिर

श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में बनाई जेल। स्रोत : मंदिर

श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में बनाई जेल। स्रोत : मंदिर

श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में बनाई जेल। स्रोत : मंदिर

श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में बनाई जेल। स्रोत : मंदिर

श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में बनाई जेल। स्रोत : मंदिर

श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में बनाई जेल। स्रोत : मंदिर

श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में बनाई जेल। स्रोत : मंदिर

श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में बनाई जेल। स्रोत : मंदिर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें