फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मजाक ने ले ली मजदूर की जान फैक्टरी मालिक समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के अंतर्गत पसीना रोड स्थित एक धागा फैक्टरी में उत्तर प्रदेश कानपुर निवासी एक मजदूर की साथियों के मजाक के दौरान गुदा में प्रेशर मशीन से हवा भरने पर मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने फैक्टरी मालिक, शिफ्ट इंचार्ज और एक मजदूर के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीजीआई खानपुर में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इसी तरह 2023 में हुए एक हादसे में मजदूर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर देहात के रैपालपुर गांव के हिमांशु ने सेक्टर-29 थाने की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई कन्हैया (18) 14 अप्रैल को उसके पास आया था। उसने कन्हैया को पसीना रोड स्थित एमएस स्पीनिंग मिल में मशीन चलाने क काम पर लगवा दिया था। 26 अप्रैल को मिल में काम करने के दौरान शाम करीब आठ बजे उसके गांव के सिद्धू ने प्रेशर वाले पाइप से उनके कपड़ों पर लगे रुई के कण हटाने शुरू किए। इस दौरान उसने मजाक में उसके भाई कन्हैया के पीछे गुदा पर प्रेशर पाइप लगा दिया। प्रेशर अधिक होने के कारण कन्हैया के पेट में हवा भर गई। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। वे उसे तुरंत जीटी रोड सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। चिकित्सकों ने बताया कि हवा के प्रेशर से अंदरूनी अंग क्षतिग्रस्त हो गए हैं और ऑपरेशन करना होगा। इसके बाद कन्हैया का ऑपरेशन कराया गया। शनिवार देर रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी। सेक्टर-29 थाना की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। मृतक के भाई का कहना है कि जिस समय यह वारदात हुई उस समय फैक्टरी का मालिक अनिल और शिफ्ट इंचार्ज अवधेश वहीं पर मौजूद थे। पुलिस ने शिकायत पर फैक्टरी मालिक अनिल, आरोपी मजदूर सिद्धू और शिफ्ट इंचार्ज अवधेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें