पानीपत। जननायक जनता पार्टी नए सिरे से संगठन खड़ा करेगा। इसके लिए हलका स्तर पर बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत बनाने का पाठ पढ़ाया। इसके साथ जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में मारे लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
जिला प्रभारी गुरुदेव रंबा, रजनी मलिक और देवेंद्र कादियान ने नए सिरे से जिला संगठन तैयार करने के लिए पार्टी के चारों विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाना है और पार्टी की नीतियों के साथ चलने वाले लोगों को शामिल किया जाएगा। साथ ही रुठे कार्यकर्ताओं काे मनाया जाएगा। देवेंद्र कादियान ने कहा कि जल्द ही संगठन नई सिरे से विस्तार किया जाएगा। उसके बाद पार्टी नेताओं के गांव की चौपालों व शहरों की हर गलियों में किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय दुष्यंत चौटाला का होगा। प्रदेश के लोग आज भी दुष्यंत चौटाला के कामों को याद करते हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामनिवास पटवारी, सुरेश काला, गीता पलड़ी, कृष्ण चंदौली, सोहनलाल बटला, बलराज मछरौली, महाबीर कश्यप, रणबीर बुड़शाम, आजाद बरमपुर, कप्तान जागलान, संदीप इंदौरा व बलराज देशवाल मौजूद रहे।