फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में जजपा नेता की हत्या: रविंद्र मिन्ना को मारी गोली, पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार ने की वारदात

Sat, 22 Mar 2025 03:51 AM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

जजपा के युवा नेता रविंद्र उर्फ मीना की शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे उसी के पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। रविंद्र के साथ दो अन्य लोगों को भी गोली मारी गई है।
विज्ञापन
जजपा नेता रविंद्र मिन्ना की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जजपा के युवा नेता रविंद्र उर्फ मीना की शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे उसी के पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। रविंद्र के साथ दो अन्य लोगों को भी गोली मारी गई है। प्राथमिक जांच में साली और उसके पति के बीच अनबन के कारण वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। आरोपी रविंद्र के पैतृक गांव सोनीपत के जागसी का रहने वाला है और पानीपत के विकास नगर में रविंद्र की गली में ही रहता था। दोनों घायलों को जीटी रोड स्थित सिवाह के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


सोनीपत के जागसी गांव के रविंद्र उर्फ मीना (32) पानीपत के एनएफएल (नेशनल फर्टीलाइजर लिमिटेड) स्थित विकास नगर की गली नंबर दो में रहता था। वह शुक्रवार को अपने घर पर था। परिजनों ने बताया कि जागसी गांव का ही रणबीर, विनीत और विनय भी विकास नगर की दो नंबर गली में ही रहते हैं। रविंद्र उर्फ मीना की साली की शादी रणबीर के साले के साथ हुई थी। दोनों में पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।

रिजनों ने बताया कि रणबीर शाम के समय रविंद्र के पड़ोसी राजबीर के घर आया। उसने आते ही उससे पानी मांगा। इसी दौरान विनय भी वहां आ गया। आरोप लगाया कि रणबीर ने आते ही विनय के पेट में पिस्टल से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर रविंद्र उर्फ मीना और विनीत भी पहुंच गए। रणबीर ने सीधे रविंद्र के माथे में गोली मार दी और एक गोली विनीत के पेट में मारी। वारदात के बाद आरोपी रणबीर मौके से भाग गया। परिजन तीनों को सिवाह गांव के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सक ने रविंद्र उर्फ मीना को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों को पकड़ने के लिए 5 टीमें गठित
जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता रविंदर मिन्ना की शुक्रवार देर शाम पानीपत में गोली मारकर हत्या के मामले में हमलावर ने JJP नेता के साथ उनके चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति पर भी गोली चलाई। दोनों घायल हो गए, जबकि JJP नेता की मौत हो गई।  पानीपत पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए 5 टीमें बनाई गई हैं। 

जजपा ने 2014 के विधानसभा चुनाव में दिया था टिकट

जजपा ने रविंद्र उर्फ मीना को 2024 के विधानसभा चुनाव में पानीपत शहर सीट से रविंद्र को टिकट दिया था। बाद में उन्होंने निर्दलीय रोहिता रेवड़ी को समर्थन दे दिया था।
विज्ञापन

आरोपी को जल्द करेंगे गिरफ्तार

पानीपत के डीएसपी सुरेश कुमार सैनी का कहना है कि विकास नगर में रविंद्र उर्फ मीना समेत तीन लोगों को गोली मारी गई है। इसमें रविंद्र की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें