फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बंद मकान से लाखों के जेवर व 60 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नूरवाला स्थित इंदिरा विहार कॉलोनी में चोर एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर ले गए। चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए।
विज्ञापन

इंदिरा विहार कॉलोनी के गगन कपूर ने बताया कि वह बुधवार की सुबह करीब 11 बजे वे अपने पूरे परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार गए थे। वे रात करीब 11 बजे घर लौटे और दरवाजा खोला तो कमरों में सामान बिखरा हुआ मिला। चोर कमरे में रखी लोहे की अलमारी का ताला तोड़कर मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, अंगूठी, करीब दो तोले सोना, चांदी के 12 सिक्के और 60 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोर कमरे में रखा एक मोबाइल फोन और सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए।
तहसील कैंप थाना प्रभारी बंसीलाल ने बताया कि पुलिस को मकान में चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस ने अज्ञात चोरी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें