संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सेक्टर 13-17 में एक मकान से 22 ताेले के आभूषण चाेरी हो गए। परिवार ने चाेरी का शक घर की नाैकरानी पर जताया है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सेक्टर 13-17 के नवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि 27 दिसंबर काे वह अपनी पत्नी रीतू के साथ एक कार्यक्रम में गए थे। 29 दिसंबर की सुबह उन्होंने अपनी अंगूठी पत्नी को रखने के लिए दी तो उनके आभूषण अलमारी में नहीं मिले। आभूषणों में साेने के दो कड़े, तीन चेन, कानाें के तीन जाेड़ी झुमके और साेने की तीन अंगूठी शामिल है। उन्होंने बताया कि उस समय मकान में सिर्फ उनकी मां व नाैकरानी थी। उन्होंने नौकरानी पर चोरी करने का शक जताया है। सेक्टर-13-17 के कार्यवाहक थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।