सनौली। कुराड़ गांव में चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सनौली थाना क्षेत्र के कुराड़ गांव के सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को उनके मकान में चोर घुस गए। चोर घर में रखे छह तोला सोने की दो चेन, ढाई ताले की पांच अंगूठी, चार तोले के हाथ के कंगन, करीब एक किग्रा चांदी के गहने और डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। लाखों रुपये की चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गांव में पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना सनौली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश में टीम लगाई गई है। संवाद