फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मस्ताना चौक पर घर से गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मस्ताना चौक स्थित एक महिला के मकान से सोने के गहने और 50 हजार की नकदी चोरी कर ली। महिला ने करीब पौने चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। किला थाना की पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोनिका ने बताया कि उनके मकान के सबसे आखिरी में एक कमरे में अलमारी रखी है। इसमें गहने और नकद रखा था। चोर अलमारी खोलकर दो तोले सोने की अंगूठी, सोने की दो चेन, कानों की बाली और 50 हजार नकद चोरी कर ले गए। परिवार के किसी भी सदस्य को इसका पता तक नहीं चला। किला थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार मौके पर पहुंची। महिला ने बताया कि उनको किसी पर किसी प्रकार का शक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें