फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्सी हजार की रिश्वत लेते जेई धरा

Wed, 09 Oct 2013 10:49 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में हुडा का एक जेई 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा गया। वह एक उद्यमी से मकान कंपलीएशन के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था और उद्यमी 20 हजार रुपये पहले ही दे चुका था।
विज्ञापन


विजिलेंस ने शिकायतकर्ता के बयान लिए हैं और जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया है। विजिलेंस पानीपत की टीम ने बुधवार को सेक्टर-25 स्थित हुडा के एक्सईएन कार्यालय पर दबिश दी और कार्यालय के बाहर हुडा के जेई श्रीराम सिंगला को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने उसके पास रिश्वत के पैसे मिलने पर हाथ धुलाए और उसको गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस की टीम को तहसील कैंप निवासी बाबूराम मित्तल की शिकायत पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बाबूराम मित्तल ने विजिलेंस को शिकायत देकर हुडा के जेई पर मकान कंपलीएशन देने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


बाबूराम मित्तल ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसने सेक्टर-11 में मकान बनाया और हुडा से उसकी कंपलीएशन की मंजूरी की मांग की। आरोप है कि जेई श्रीराम सिंगला ने उससे कंपलीएशन देने की एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग की। उसने डेढ़ लाख रुपये देने से मना कर दिया और बाद में एक लाख रुपये में कंपलीएशन सर्टिफिकेट देना तय हुआ। वह 20 हजार रुपये पहले ही दे चुका था और 80 हजार रुपये देने बाकी थे।

मित्तल बुधवार को विजिलेंस इंस्पेक्टर सुशील से मिला और पूरे मामले से अवगत कराया। सुशील कुमार ने समय गंवाए बिना डीसी को इसकी सूचना दी और साइन किए हुए नोट शिकायतकर्ता को दे दिए। डीसी ने नायब तहसीलदार नरेंद्र दलाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया।

शिकायतकर्ता बाबूराम मित्तल ने हुडा के सेक्टर-25 स्थित एक्सईएन कार्यालय के बाहर जेई को 80 हजार रुपये दे दिए। जेई ने पैसों को रखने लगा तो इशारा पाकर विजिलेंस की टीम पहुंच गई और जेई श्रीराम सिंगला को धर लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें