फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जनशताब्दी एक्सप्रेस पर हमला, शरारती तत्व ने एसी कोच में मारा पत्थर; आरपीएफ ने दबोचा आरोपी

Tue, 13 Jan 2026 10:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत

सार

 जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। आरपीएफ ने आरोपी को दबोच लिया है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहंड रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात दो बजे के करीब जन शताब्दी एक्सप्रेस (12058) के एसी कोच पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई। अज्ञात युवक द्वारा फेंका गया पत्थर एसी कोच सी-4 के शीशे से टकराया, जिससे ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में दहशत फैल गई। यात्रियों ने तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही आरपीएफ ने कोहंड सेक्शन में तैनात कॉन्स्टेबल अंकित और सुभाष चंद्र को मौके पर भेजा गया, जबकि पानीपत जंक्शन से सहायक उप निरीक्षक बलवान के नेतृत्व में एक टीम रवाना की गई। तलाशी के दौरान रेलवे लाइन के आसपास दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए, जिनसे पूछताछ की गई।

पूछताछ में एक युवक ने जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने की बात स्वीकार कर ली। उसने अपना नाम रमेश कुमार पुत्र देवेंद्र महतो, निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार) बताया। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि इससे पहले वह अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस पर भी इसी तरह की घटना को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। -दिनेश कुमार मीना, थाना प्रभारी आरपीएफ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें