फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जैन मुनि श्रेयांश ने मोह-माया पर काबू पाने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राजाखेड़ी गांव में सोमवार को गुरुदेव जैन मुनि श्रेयांश, गुरुदेव रोहित मुनि महाराज व रजत मुनि महाराज ठाणे-3 का चातुर्मास प्रवेश का दूसरा दिन रहा। गांव में मांगलिक चातुर्मास में आस-पास के गांव से भी श्रद्धालु पहुंचे। जैन मुनि श्रेयांश ने मोह-माया और लोभ पर काबू पाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

गुरुओं ने प्रवचन में कहा कि जैन समाज में चातुर्मास का विशेष महत्व होता है क्योंकि साल के 12 महीनों में से इन चार महीनों को अधिक महत्व दिया जाता है। क्योंकि इन चार महीनों को वर्षा के महीने भी कहा जाता है और वर्षा के मौसम में अनेक छोटे-छोटे जीव जन्म लेते हैं। जैन मुनि इन चार महीनों में मौन, सत्संग और ध्यान में लीन हो जाते हैं। इन चार महीनों में मोह-माया, लोभ को काबू करने प्रयास किया जाता है। जीवन में संस्कारों का बीजरोपण कर जीवन की दशा और दिशा को सही दिशा देना है ताकि एक सही समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर समाजसेवी विजय जैन, प्रधान राहुल जैन, रितु रानी व बोधराज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें