फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: देवी मंदिर में 10 को मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति की बैठक सोमवार को प्राचीन श्रीदेवी मंदिर में हुई। जिसमें देवी मंदिर में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सुबह हवन व शाम को कीर्तन कराया जाएगा।
विज्ञापन

शीशपाल सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को प्राचीन देवी मंदिर में समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। गुरु पूर्णिमा पर सुबह हवन और शाम को कीर्तन कार्यक्रम किया जाएगा। योग के प्रति सभी व्यक्ति जागरूक करेंगे और योग के कक्षा में आने के लिए प्रेरित करेंगे। चार अगस्त को आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी बूटी दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाते हैं। इस वर्ष भी उनका जन्मदिन मनाया जाएगा। इसके लिए अभी से पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रबंध किया जा रहा है। इसके लिए समिति के सभी सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। इस अवसर पर अशोक अरोड़ा, बलवंत सिंह, रामपाल शर्मा, बलवान शर्मा, राजेश कुमार, महेंद्र कत्याल व प्रवीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें